फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Give information about government schemes to the public representative: Bhupendra Singh

सरकारी योजनाओं की जानकारी दें जनप्रतिनिधि: भूपेंद्र सिंह

Fri, 09 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Give information about government schemes to the public representative: Bhupendra Singh
भाजपा कार्यालय पर बैठक लेते उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि डोर टू डोर जनसंपर्क करें और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने ये विचार दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी लगातार जिला पंचायत सदस्य वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क करें। इस दौरान कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए कार्यों को बताएं और उसके आधार पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। कानून का राज स्थापित हुआ है। यह योगी सरकार की सख्ती का ही परिणाम है कि एक समय प्रदेश में आतंक का पर्याय बन रहे बाहुबली आज कानून से डरकर प्रदेश में न आने के सभी प्रयत्न किए। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किए गए हैं। वहीं, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास के लिए कहा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस दौरान प्रत्येक वार्ड में चल रहे चुनाव प्रचार की समीक्षा की और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक बृजेश सिंह, देवेंद्र निम, किरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कोऑपरेटिव चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, केके पुंडीर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, शीतल विश्नोई, वीरेंद्र पुंडीर, विजेंदर जंधेड़ी, अरुण यादव, शिवराज रोड, गौरव गर्ग, विपिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed