फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girls should have equal rights in an educated society

शिक्षित हो समाज में बराबरी का हक लें छात्राएं

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girls should have equal rights in an educated society
छुटमलपुर में बालिका दिवस पर पोस्टर के साथ बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/छुटमलपुर (सहारनपुर)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर लड़कियों को पढ़ लिखकर हर क्षेत्र में आगे आने तथा अपने भविष्य के लिए स्वयं योजना तैयार करने की सीख दी गई।
विज्ञापन

चिलकाना के नव जनोदय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम के इंचार्ज एसआई राजकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही बालिकाएं आगे बढ़ सकती हैं। जिन परिवारों में शिक्षा का अभाव है, वह परिवार हर क्षेत्र में पीछे रहते हैं। महिला कांस्टेबल सोनी यादव, शीतल तथा चारु त्यागी ने कहा कि यदि बालिकाएं शिक्षित होंगी तो समाज में बराबरी का हक ले सकती हैं। अध्यापिका मेहरूनिशा, नीरू तथा आशा ने भी छात्राओं से उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा समाज में भेदभाव को दूर करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए कहा। छात्रा मंतशा तथा असमा ने बालिकाओं को कुशल बनने के लिए शिक्षित होने तथा निडर होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल नंबर दो में शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को समता का अधिकार देना है। बालिकाओं द्वारा कविताओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रतियोगिता में सानिया, मिस्बा, जीनत, जोया, रिजा ने सुंदर क्राफ्ट व पोस्टर बनाए। प्रधानाध्यापक करण सिंह ने उनका मार्गदर्शन किया।

सुलतानपुर में बालिका दिवस पर संबोधित करते एसआई राजकुमार सिंह

सुलतानपुर में बालिका दिवस पर संबोधित करते एसआई राजकुमार सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed