फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girls raised CCTV cameras and increased security at night

छात्राओं ने सीसीटीवी कैमरे और रात में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई

Wed, 11 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girls raised CCTV cameras and increased security at night
बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बात करते डीएम आलोक ? - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। डीएम ने मंगलवार को कलसिया स्थित गोशाला और बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान छात्राओं ने रात में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। इसके बाद डीएम ने छात्रावास अधीक्षक को डिमांड भेजने को कहा। साथ ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे कलसिया स्थित गोशाला पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान एवं गोशाला के प्रबंधक वीर सिंह से उन्हें गायों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कलसिया में ही दूसरी निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम करीब साढ़े 12 बजे बेहट स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने छात्रावास में अधीक्षक के कमरे का निरीक्षण किया। कमरे में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद बिजली और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छात्राओं ने उन्हें पिछले दिनों रात के समय दो युवकों के गार्ड के कमरे में खिड़की का कांच तोड़ कर अंदर घुसने की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि फिलहाल छात्रावास की सुरक्षा के लिए दो गार्ड हैं। जंगल होने के कारण रात के समय उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। गार्डों की संख्या बढ़ाकर चार कराई जाए और छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। छात्राओं ने वाटर टैंक में कीड़े होने की जानकारी देकर नया टैंक बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने छात्राओं से पूछा छात्रावास अधीक्षक आपके बीच आकर आपकी समस्याएं सुनते हैं या नहीं? इस पर छात्राओं ने उन्हें बताया छात्रावास अधीक्षक सप्ताह में दो बार आते हैं और उनसे बातचीत करते हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा यदि कोई समस्या हो तो उन्हें बेझिझक बताएं। उन्होंने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा उन्हें कभी भी, किसी भी समय कोई समस्या हो तो तुरंत कॉल करें। उन्होंने छात्राओं द्वारा बताई समस्याओं के संबंध में छात्रावास अधीक्षक को डिमांड भेजने को कहा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और कहा कि यह रूटीन चेकिंग है। जांच के दौरान सब कुछ सही मिला। उन्होंने मीडिया के माध्यम से किसानों से अपील की, कि वह गन्ने की पत्ती और पराली को न जलाएं। उनके साथ एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार हर्ष चावला, एडीओ (समाज कल्याण) चमन सिंह राठौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस शर्मा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed