फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girls learn the nuances of food processing

छात्राओं ने सीखीं फूड प्रोसेसिंह की बारीकियां

Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girls learn the nuances of food processing
सहारनपुर। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में नये प्रयोग और बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुन्ना लाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज के बाजौरिया सभागार में मंगलवार को कौशल विकास के तहत फूड प्रोसेसिंग कोर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की 300 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। विषय के अनुरूप विशेषज्ञ रही हिमानी ने छात्राओं को मल्टीग्रेन आटा कैसे बनाएं यह सिखाया। इसके अलावा पनीर बनाने की विधि भी छात्राओं को समझाई। छात्राओं ने पनीर बनाना सीखने के साथ ही पनीर बनाकर भी देखा। इससे पहले सोमवार को एक फूड उद्योग के निदेशक सचिन गुप्ता के द्वारा आंवले से मरब्बा आदि बनाने की विधि छात्राओं को समझाई । कोर्स की समन्वयक डॉ. विनीता दुबे ने बताया नई शिक्षा नीति के तहत यह कोर्स पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कोर्स को लेकर जारी निर्देशों के अनुरूप ही कार्यशाला कराई। उन्होंने बताया कि इस तरह की शिक्षा पद्घति और कार्यशालाओं से छात्राएं स्वावलंबी बन सकती हैं। वह पढ़ाई के बाद अपने काम शुरू कर सकती हैं। इसमें डॉ. सीमा, डॉ. नीतू, डॉ. मनप्रीत, आदेश, आनंद, वैशाली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed