फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl's condition critical, report filed against two

Saharanpur News: युवती की हालत गंभीर, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Girl's condition critical, report filed against two
दिल्ली ​​स्थित अस्पताल में भर्ती युवती
गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला कोटला में पूर्व भाजपा नेता की पुत्री के मकान की दो मंजिल से गिरने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती के पिता ने आरोपियों पर लूट का विरोध करने पर पुत्री को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह कोमा है, जिसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली गंगोह में दर्ज कराए मामले में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डाॅ. ओमपाल सैनी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी उर्वशी बीमार चल रही है, जो शहर में एक अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ बेटी उर्वशी की देखरेख के लिए अस्पताल गए थे। घर पर उनकी छोटी बेटी 19 वर्षीय ऐश्वर्या और बुजुर्ग पिता कर्म सिंह सैनी थे। ओमपाल सैनी का आरोप है कि दोपहर में करीब एक बजे लूटपाट के इरादे से दो बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए कर्मसिंह को एक कमरे में बंद कर दिया। बेटी ऐश्वर्या ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों से बचने के लिए वह दौड़कर मकान की छत पर पहुंची। तब, बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि कोतवाली रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव जानखेडा निवासी आरोपी हिमांशु और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती शोभित यूनिवर्सिटी में बीए की छात्रा है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से जंग लड रही ऐश्वर्या

घायल युवती ऐश्वर्या की हालत गंभीर बनी है। सहारनपुर के निजी अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, वहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डाॅ. ओमपाल सैनी ने बताया कि पुत्री को अभी तक होश नहीं आया और वह कोमा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed