फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girls at dagashtami

दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को लगाया भोग

Wed, 05 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girls at dagashtami
अष्टमी पर जिमती कन्याएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों एवं घरों में हवन पूजन किया गया। देवी स्वरूप छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


जबकि नवरात्र के समापन पर नवमी को भी कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया जाएगा। दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में तड़के से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन


लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा का श्रंगार किया, धूप, दीप से पूजन किया। लाल चुनरी चढ़ाई और हलवा, चना, पूरी का भोग लगाया। दोपहर तक मंदिरों में पूजन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में पूजन के साथ घरों में भी हवन किया   गया। माता की पूजा अर्चना के बाद देव स्वरूपा छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया गया। 


इसके अलावा कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए। इसके बाद नौ दिन का उपवास रखने वाले लोगों ने अपने उपवास का पारायण किया। कुछ लोगों ने नवमी भी मंगलवार को ही मनाई जबकि अधिकांश लोगों ने मंगलवार को अष्टमी का व्रत किया और नवमी का पूजन बुधवार को करेंगे और नवरात्रों का समापन के साथ ही कन्याओं को भोजन  कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed