फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girl players showed strength in Wushu competition

वुशु प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

Tue, 09 Mar 2021 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Girl players showed strength in Wushu competition
वुशु प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं की जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता कराई गई। पदक जीतने के लिए बालिका खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम भार में अंजली, अनु और नंदिनी, 48 किलोग्राम भार में निशि, शगुन और भारती, 52 किलोग्राम भार में शिवानी, सर्वजोत और सारा, 56 किलोग्राम भार में शीतल, सारा हसन और आसी सैनी, 60 किलोग्राम भार में हर्षिता, सोनम और कोमल, 65 किलोग्राम भार में हिमांशी, अतफिया और गुरुजोत, 70 किलोग्राम भार में भारती, कोमल सैनी और वेदिका, 75 किलोग्राम में काजल, नीशू और नंदिनी खुराना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के 48 किलोग्राम भार में मरियम फातिमा, अनु चौहान और सारा हनफी, 52 किलोग्राम भार में शीतल सैनी, हर्षिता रावत और अलीमा, 56 किलोग्राम भार में सर्वजोत कौर, अंजू और कोमल, 60 किलोग्राम भार में शिवानी सैनी, आयशा हसन और नीशू सैनी, 65 किलोग्राम भार में पिंकीपाल, नर्विया और नेहा कश्यप, 70 किलोग्राम भार में रुपल प्रजापति, चंचल कुुमारी और अक्ष्या अंसारी, 75 किलोग्राम भार में जैवन्या, अर्सिया और वंदना, 80 किलोग्राम भार में काजल चौहान, आशु सैनी और आदविका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, राखी सिंह, पंकज कुमार, सोनवीर सिंह, नीरू त्यागी, अरुणा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, बृजेेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed