{"_id":"6711604a2c28321e4b0a2b64","slug":"girl-dies-after-being-crushed-by-school-bus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-134078-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्कूल बस से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्कूल बस से कुचलकर बच्ची की मौत
Fri, 18 Oct 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। गांव मानकपुर सादात में एक निजी स्कूल की बस ने चार वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में बच्ची के परिजनों और स्कूल संचालक के बीच समझौता हो गया।
गांव मानकपुर सादात में बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेने के लिए आई थी। इसी दौरान गांव निवासी इस्तिफाक की चार वर्षीय पुत्री रिजा दुकान से खाने के लिए कुछ सामान लेने के लिए गई थी, जैसे ही दुकान से सामान लेकर लौटी तो वह बस की चपेट में आ गई। बस के अगले पहिए से बच्ची का सिर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध भी जताया। पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप था कि बस में परिचालक नहीं था। यदि परिचालक होता तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी। चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बच्ची का पिता हरियाणा के पेहवा में मजदूरी करता है। हालांकि हादसे के बाद कुछ लोगों ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव उन्हें सौंप दिया गया।