{"_id":"6934799c8fed116882014bd5","slug":"girl-arrived-from-shahjahanpur-to-live-with-woman-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164438-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला के साथ रहने के लिए शाहजहांपुर से पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला के साथ रहने के लिए शाहजहांपुर से पहुंची युवती
Sun, 07 Dec 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में खाताखेड़ी निवासी महिला के साथ रहने के लिए शाहजहांपुर की रहने वाली युवती उसके घर पहुंच गई। दोनों ने पांच साल से संपर्क में रहने का दावा किया है। एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला तीन बच्चों की मां है। बाद में पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेजा।
शाहजहांपुर की रहने वाली युवती केमिस्ट है। उसने बताया कि पांच साल पहले ऑनलाइन जॉब प्लेटफार्म पर उसकी पहचान सहारनपुर में खाताखेड़ी निवासी महिला से हुई थी। दोनों एक ही कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करती थीं। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम तक पहुंच गया।
युवती ने दावा किया मार्च में दोनों 15 दिन तक साथ रहीं। घूमने गईं और इस दौरान दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन जिया। उसका कहना है कि मैं पति बनकर उसके साथ रहना चाहती हूं। वह मेरी पत्नी है। आरोप लगाया कि 15 दिन बाद जब वह वापस घर लौटी तो परिवार ने मारपीट की।
विज्ञापन
युवती शाहजहांपुर से सहारनपुर पहुंची। यहां महिला से मिली। दोनों कोतवाली मंडी पहुंची। पता लगने पर युवती और महिला के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया और महिला के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया।