फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gimaya to the girls, worshiped with reverence

कन्याओं को जिमाया, श्रद्घाभाव से की पूजा

Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gimaya to the girls, worshiped with reverence
भूतेश्वर महादेव मंदिर में अष्टमी पर कन्या पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर-घर कन्या पूजन किया गया। लोगों ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को भोग लगाकर व्रत का समापन किया।
सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। इसके साथ ही अष्टमी पर मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की आराधना की गई।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित सिद्धपीठ महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र महोत्सव के तहत 108 कन्याओं का पूजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्याओं के चरणों को गंगाजल से धोकर माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कन्याओं को महाभोग अर्पण किया गया। स्वामी कालेंद्रनंद महाराज ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर सर्वजन कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती आदिशक्ति कन्या रूप में ही प्रकट होकर आदिकाल से ऋषि-मुनियों को एवं साधकों को दर्शन देती रही हैं। कन्या रूप में मां भगवती का रूप सरल एवं अनन्य कृपा करने वाला है, जो भक्त कन्या रूप में मां भगवती का पूजन करते हैं। मां भगवती उन पर विशेष कृपा करती है। इस दौरान पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित मयंक शर्मा, अरुण स्वामी, कमलेश, पूनम मौजूद रहे।

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने कन्याओं का पूजन कराया। इनके अलावा गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामनगर के श्री दुर्गा संकीर्तन मंदिर सहित अनेक मंदिरों कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed