फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gift of air-conditioned bus service to Agra-Lucknow passengers

आगरा-लखनऊ के यात्रियों को वातानुकूलित बस सेवा का तोहफा

Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gift of air-conditioned bus service to Agra-Lucknow passengers
रोडवेज वर्कशॉप कार्यालय पर सहारनपुर से लखनऊ तक चलने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कमिश्न? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र ने यात्री सुविधा को लेकर नए रूट की शुरूआत कर दी। इसमें सहारनपुर-मेरठ-आगरा के लिए वातानुकूलित सेवा को सड़क पर उतार दिया, जबकि सहारनपुर-मेरठ-लखनऊ सेवा भी अब शुरू कर दी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिक्षेत्र की वर्कशाप में वातानुकूलित सुविधाओं से लैस बसों का मंडलायुक्त संजय कुमार ने लोकार्पण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मंडलायुक्त ने जनपद से आगरा और लखनऊ के लिए सेवा शुरू करने पर यात्रियों और निगम को बधाई दी। कहा कि निगम की सेवाएं और बेहतर दिनों-दिन होगी। मंडल में रोडवेज की सेवा यात्रियों की मांग के अनुकूल पूरी होगी। इस दौरान सहारनपुर-मेरठ-आगरा वातानुकूलित जनरथ का प्रस्थान सहारनपुर से रात आठ बजे होगा और मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ, अलीगढ़ स्टॉपेज देते हुए आगरा सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी। आगरा से यही सेवा सुबह आठ बजे प्रस्थान कर अलीगढ़, मेरठ, खतौली, मुजफ्फरनगर होते हुए सहारनपुर शाम 5.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी सेवा सहारनपुर-मेरठ-लखनऊ जनरथ वातानुकूलित सेवा भी शुरू हुई। सहारनपुर से प्रस्थान शाम साढ़े चार बजे करेगी। बस मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ सुबह सात बजे पहुंचेगी और फिर लखनऊ से शाम सात बजे चलकर सहारनपुर सुबह 8.10 मिनट पर पहुंचेगी। इस दौरान सहारनपुर डिपो के सेवा प्रबंधक राहुल चौधरी, सहारनपुर डिपो के एआरएम जगदीश, छुटमलपुर डिपो के प्रेम सिंह, गंगोह डिपो के बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा आगरा-लखनऊ वातानुकूलित का किराया
सहारनपुर से आगरा का किराया 607 होगा। मुजफ्फरनगर तक 133 रुपये, मेरठ तक 221, खुर्जा तक 371, अलीगढ़ के लिए 455 रुपये किराया तय किया। जबकि सहारनपुर से लखनऊ का किराया 991 रुपये तय किया।

सहारनपुर डिपो से शनिवार को दो वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू किया। एक लखनऊ और दूसरा आगरा जाएगी। जनरथ वातानुकूलित सेवा की यात्री ऑनलाइन बुकिंग डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.यूपीएसआरटीसी.कॉम पर करा सकते हैं। जनरथ में प्रत्येक यात्री को पानी की बोतल मुहैैया कराई जाएगी। ये बसें जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। लिहाजा इनके संचालन और ये कहां पर हैं, इसकी हर पल की मॉनिटरिंग होगी। जल्द ही दस वातानुकूलित जनरथ बसें और सहारनपुर मंडल को मिलने जा रही हैं। जिनका रूट तय हो चुका है। बसों का पंजीकरण होते, इनका संचालन भी विभिन्न रुटों पर शुरू किया जाएगा।
- मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर परिक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed