फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get the victim's medical registered and record the statement again

पीड़िता का मेडिकल कराकर पुन: बयान दर्ज कराए जाएं

Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Get the victim's medical registered and record the statement again
सहारनपुर। शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवार ने डीआईजी से शिकायत कर कहा कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया और पीड़िता के बयान भी आरोपी पक्ष के दबाव में दिलवाए गए हैं। उन्होंने पीड़िता का मेडिकल कराकर पुन: बयान दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि 24 जनवरी की रात अपहरण हुआ था। पीड़िता की मां की तरफ से दी तहरीर पर गांव सिक्का निवासी पंकज और बोबी के खिलाफ पुलिस ने बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया, लेकिन पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल ही नहीं कराया। उन्होंने डीआईजी से कहा कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में है, जिस कारण सही कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मांग है कि इस केस की विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से कराई जाए। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed