फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get the roads free of potholes soon: Baby Rani

सड़कों को जल्द कराएं गड्ढा मुक्त : बेबी रानी

Fri, 14 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Get the roads free of potholes soon: Baby Rani
सर्किट हाऊस में बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को मंडल के तीनों जनपदों में हुई वर्षा और इससे प्रभावित फसलों में हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने मंडल की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश की कबीना मंत्री ने कहा कि मुआवजे की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए। राजस्व और कृषि विभाग की टीम सर्वेक्षण कर नुकसान की भरपाई करे। अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश से प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण कराया जाए। मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि मंडल में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। अतिवृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा नियमानुसार दिया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। इस दौरान विधायक मुकेश चौधरी, राजीव गुंबर एवं देवेंद्र निम, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed