फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get the benefit of schemes to eligible farmers in time: Mandalayukta

पात्र किसानों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी

Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Get the benefit of schemes to eligible farmers in time: Mandalayukta
साढौली कदीम में किसान मेले पर स्टाल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौलि - फोटो : SAHARANPUR
पात्र किसानों को समय से दिलाएं योजनाओं का लाभ : मंडलायुक्त
विज्ञापन

साढौली कदीम/गंगोह। साढौली कदीम और गंगोह ब्लाक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को कृषि मेला का आयोजन किया गया। साढ़ौली कदीम में पहुंचे मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के पात्र आवेदकों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाएं।
ब्लॉक साढ़ौली कदीम पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में एवी राजमौलि ने कहा कि संबंधित विभाग किसान की फसल की लागत के आधार पर उचित मूल्य दिलाने की बात सुनिश्चित करें। सब्जियां भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएं ताकि किसान अपनी सब्जी की फसल को बाजार में उचित मूल्य आने तक भंडारण कर सकें। मंडालायुक्त ने बीडीओ को आदेश दिया है कि गांव में चौपाल लगा आवास से वंचित लोगों की सूची बनाएं। साढ़ौली कदीम निवासी सुनील व मनोज की धान क्रय केंद्र पर पंजीकरण के बावजूद तौल नहीं होने की शिकायत पर जांच एसडीएम को सौंपी गई है। पदमप्रकाश शर्मा ने छह वर्षों से बंद शाकुंबरी शुगर मिल चलवाने की मांग की। कृषि निदेशक बीएस राजपूत, उप कृषि रक्षा निदेशक राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, बिजेन्द्र कश्यप, नरेन्द्र बंसल, अनुज सिंघल, विजय सैनी व ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम ने भी संबोधित किया। एसडीएम बेहट दिप्ती देव, बीडीओ रविप्रकाश सिंह, किसान बालेन्द्र, श्याम सुन्दर, विनोद राणा, नवीन कुमार रहे।
विज्ञापन

गंगोह ब्लाक मुख्यालय पर किसान मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक चौ कीरत सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताए। डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, कृषि वैज्ञानिक डा. आई के कुशवाहा, जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सतेंद्र कुमार कलसी व सत्यवती पाल सिंह को गेहूं प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व सोहन सिंह किसान समिति महंगी को 12 लाख के कृषि यंत्र दिए। 12 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र व 12 को पीएनबी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड दिए। एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल, एडीओ एजी विनोद कुमार, एसएमएस बृहमपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed