फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get rid of the drizzling rain, the low temperature and the heat

झमाझम बरसात, लुढ़का तापमान और गर्मी से छुटकारा

Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the drizzling rain, the low temperature and the heat
सहारनपुर। मानसून ने दस्तक दी, झमाझम बरसात हुई। आसमान से करीब 23 मिलीमीटर पानी बरसा। कई दिन से पड़ रही उमस और घुटन भरी गर्मी से भी निजात मिल गई। क्योंकि मौसम के बदले मिजाज से अधिकतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाने के बाद शहर में करीब 10 बजे से बरसात शुरू हुई, जो साढ़े 11 बजे तक चलती रही। इसके बाद रिमझिम बरसात चलती रही। अपराह्न तीन बजे रिमझिम बारिश बंद हुई, जिससे शाम को मौसम सुहाना हो गया। वहीं, मौसम का प्रभाव यह रहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 34.5 था। इस लिहाज से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आ गई।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को 23 मिलीमीटर पानी बरसा। अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
निगम के भ्रष्टाचार की खुली पोल: विधायक
सहारनपुर। मानसून की पहली बरसात पर ही शहर के अनेक इलाकों में हुए जलभराव को लेकर शहर सपा विधायक संजय गर्ग ने तंज कसा। उन्होंने शहर के कुछ इलाकों में जाकर जलभराव से परेशान व्यापारियों से बात की। विधायक ने कहा कि बारिश ने नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। नाले और नालियां चौक होने से नखासा बाजार, शहीद गंज आदि बाजारों में जलभराव है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। व्यापारी पहले ही परेशानी झेल रहा है, ऊपर से निगम की अव्यवस्था ने कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed