फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get out of the house only when it is very important

घर से बाहर तभी निकलते हैं जब बहुत जरूरी हो

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Get out of the house only when it is very important
-- इनसे सीखिए - आवास विकासा कालोनी निवासी अधिवक्ता अखिलेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक तरफ वह लोग हैं जो बेवजह घरों से बाहर निकल जाते हैं, जबकि कोरोना काल में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, ऐसे भी लोग हैं जो अपनी सेहत के साथ ही परिवार और अन्य लोगों की भी चिंता करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे लोगों में शामिल हैं शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता अखिलेश अग्रवाल।
विज्ञापन

उनका का कहना है कि परिवार में बेटा तुषार अग्रवाल एडवोकेट, पत्नी रंजना अग्रवाल, पुत्रवधू इशिका और पौत्र विहान रहते हैं। बेटा तुषार अग्रवाल वकालत के कार्य के लिए कचहरी जाता है, लेकिन परिवार के अन्य लोग अधिक समय घर में रहकर ही बिताते हैं। बाजार में निकलने से बच रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अखिलेश अग्रवाल का कहना है कि हर व्यक्ति को इस गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। पहले तो बेवजह घरों से बाहर निकलना ही नहीं चाहिए और यदि बहुत जरूरी काम से बाहर जा भी रहे हैं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। साथ ही हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस गाइडलाइन का पालन करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें, तभी कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed