फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get involved in the preparations for the assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता

Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get involved in the preparations for the assembly elections
कांग्रेस के शिविर में जानकारी देते संजीव मिश्रा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसके साथ ही सर्व समाज को शामिल करते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कांग्रेस द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया, जिसमें जिला व महानगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पार्टी हाईकमान द्वारा भेजे गए ट्रेनर योगेश शर्मा, असगर आलम, शिवकांत मिश्रा, संजीव मिश्रा, आनंद शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पश्चिमी प्रदेश प्रभारी पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव डाक्टर संजीव शर्मा, सचिव गौरव भाटी, प्रदेश सचिव सत्यम भूरियान सैनी, एआईसीसी जावेद साबरी, अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, मेहरबान आलम, अजय त्यागी, संजय वालिया, देवेंद्र राणा, शिव कुमार राणा, हाशिम चौधरी, गुलफाम मलिक, चौधरी गालिब, ओमपाल सिंह, रणबीर सिंह, संजय पंवार, अंकुर सैनी, अजय गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा, मनीष त्यागी, विजय शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल कार्यकर्ता

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed