फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Get criminals to their rightful place

अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं

Sun, 09 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get criminals to their rightful place
सहारनपुर के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : SAHARANPUR
अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सूबे में अपराध नहीं होने चाहिए। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाएं और अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं। उन्होंने चेकिंग में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण को लेकर भी सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन से अब पुलिस हटेगी और अपने असली काम यानी अपराध पर लगाम लगाने पर ध्यान देगी। पुलिस अब कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का काम करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान किसी भी आम आदमी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। जो मास्क लगाकर नहीं चलते हैं, उन पर जुर्माना किया जाए, मगर किसी प्रकार की अभद्रता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

परिजन शव न ले जाएं तो प्रशासन कराए अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने पर यदि उसके परिजन शव नहीं ले जाते हैं तो अंतिम संस्कार कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। ऐसी परिस्थिति में मजहब को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार कराया जाए। इसके लिए समुचित धन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बरतें पूरी सावधानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश देते समय पुलिसकर्मियों को भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। पुलिसकर्मी दस्ताने व मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। इस वैश्विक महामारी के समय पुलिस व अपने कोरोना योद्धा को भी बचाकर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed