फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Geography books written in Hindi for Hindi speaking

हिन्दी हैं हम : हिंदी भाषा के लिए हिंदी में लिखी भूगोल की किताबें

Sun, 23 Aug 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Geography books written in Hindi for Hindi speaking
सहारनपुर। हिंदी माध्यम से पढ़ाई की और प्रोफेसर बने। साथ ही भूगोल विषय की किताबें लिखीं, जो अधिकांश हिंदी विषय में हैं। हिंदी के प्रति डॉ. एससी बंसल का लगाव ऐसा रहा। उनका मानना है कि हिंदी माध्यम के बच्चों की सहूलियत के लिए ही भूगोल विषय की हिंदी में किताबें लिखीं, जो देश के कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएसओ कंपाउंड में रहने वाले डॉ. बंसल जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं। देशभर के कई विश्वविद्यालयों में उनकी लिखी किताबें पढ़ाई जाती हैं, जो हिंदी में ही हैं। डॉ. बंसल ने बताया कि वह भी हिंदी माध्यम के स्कूलों में पढ़े हैं। महाविद्यालयों में जाकर अंग्रेजी भाषा में किताबों को पढ़ना हिंदी माध्यम के विद्यार्थी के लिए कितना मुश्किल होता है, इसको वह बखूबी समझते और जानते हैं। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों की इसी समस्या को समझते हुए उन्होंने अपनी तमाम किताबों को हिंदी में ही लिखने की सोची। उन्होंने अब तक 20 से ज्यादा किताबें लिखीं, जिनमें अधिकांश हिंदी भाषा में हैं।
विज्ञापन

डॉ. बंसल का कहना है कि भूगोल को हिंदी में पढ़ने वाला व्यक्ति भी इतना ही जाता है, जितना अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में पढ़ने वाला व्यक्ति। ऐसे में अंग्रेजी भाषा में बोलने वाला व्यक्ति अधिक समझदार होगा, यह सोचना गलत है। उनकी अपील है कि जहां तक संभव हो हिंदी में ही बातचीत, कार्य और लेखन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed