फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   General operation stopped in district hospital since 15 days

Saharanpur News: जिला अस्पताल में 15 दिन से जनरल ऑपरेशन बंद

Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
General operation stopped in district hospital since 15 days
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में उपकरण खराब होने के चलते करीब 15 दिनों से जनरल ऑपरेशन बंद हैं। ऐसे में ऑपरेशन कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। चिकित्सक बिना ऑपरेशन वाले मरीजों को ही भर्ती कर रहे।
विज्ञापन


अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में जनरल ऑपरेशन महीने में 100 से 125 के बीच होते थे, लेकिन 20 मार्च से जनरल ऑपरेशन बंद हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जनरल ऑपरेशन की तारीख दी जा रही है। ऑपरेशन नहीं होने का कारण उपकरण खराब होना है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस ओर गंभीर नहीं है। हालात यह है कि पत्र लिखने के बाद भी अभी तक ऑपरेशन के उपकरण नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले आए उपकरणों को गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर वापस किया गया था। सर्जन डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि ओटी में हर्निया, गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली, अपेंडिक्स, आंतों के संक्रमण अथवा दर्द, सिर की चोट के साथ जनरल ऑपरेशन होना बंद हो गए। उपकरण मंगाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। उपकरण आने के बाद ही ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed