फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Geeta gives knowledge of Karma Yoga: Gyananand

कर्म योग का ज्ञान देती है गीता: ज्ञानानंद

Sun, 08 Jan 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Geeta gives knowledge of Karma Yoga: Gyananand
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज - फोटो : SAHARANPUR
कर्म योग का ज्ञान देती है गीता: ज्ञानानंद
विज्ञापन

सहारनपुर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमेें कर्म योग सिखाती है। मनुष्य जीवन परमात्मा का उपहार और कृपा का चमत्कार है।
जनकपुरी चौकी स्थित एक सभागार में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में गीता ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जीवन में स्वाभाविक शांति होनी चाहिए, जो जीवन में नजर नहीं आती। मनुष्य अपने तक ही सिकुड़ता जा रहा है। सूर्य के प्रकाश में कितना खुलापन होता है। हवा सबके लिए एक जैसी है। उन्होंने कहा कि खुले रहो, खिले रहो और अंदर से खाली रहो। समय अपनी रफ्तार से चल रहा है, जबसे सृष्टि बनी है, तब से समय निरंतर चल रहा है। सृष्टि के प्रारंभ को देखें तो सूर्य सबसे पहला कर्मयोगी है। सूर्य को ईश्वर ने कर्मयोग की प्रेरणा के साथ अवतरित किया। निष्काम कर्म करते रहो। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी संजय कर्णवाल, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, अतुल जोशी महाराज, राम सहाय खुराना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गीता पूजन राजेंद्र गुप्ता, दर्शन लाल, कोमल धवन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद विजय कालड़ा, किशोर शर्मा, अनुज कुमार, कश्मीरी लाल, मुरली खन्ना, विनय दहुजा, केवल किशोर, राम आनंद, राजेश गांधी, पवन आनंद, सुमित मलिक, पवन कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार विज, अजय मलिक, मुकेश रवि, अशोक पपनेजा, बाल मुकुंद छाबड़ा, अशोक बजाज, अनुज कुमार, पारस बत्रा, अशोक आहुजा, मयंक जोशी, सचिन छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed