फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gave bad seeds to the farmer, Commission imposed fine on the officer

Saharanpur News: किसान को दिया खराब बीज, आयोग ने अधिकारी पर लगाया जुर्माना

Wed, 19 Nov 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gave bad seeds to the farmer, Commission imposed fine on the officer
सहारनपुर। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने जिला कृषि अधिकारी पर जुर्माना लगाया है। तीन अलग-अलग मामलों में वादियों ने उड़द का खराब बीज के कारण हुए नुकसान के लिए वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद आयोग ने कुल 33,930 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

वादी अनिल कुमार निवासी दीवालहेड़ी ने दायर अपील में बताया था कि उन्होंने 13 अगस्त 2014 को उड़द का बीज वेरायटी आजाद-2 राजकीय कृषि निवेश भंडार देवबंद से तीन किलोग्राम खरीदा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसी तारीख को राजकीय कृषि निवेश भंडार देवबंद से एनएपएसएम के तहत दलहन घटक योजना के अंतर्गत उर्द, कलस्टर प्रदर्शन के लिए छह किलो बीज व 250 मिलीलीटर डाईक्लोरोवॉश निशुल्क प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी ने बीच को अपने खेत में बोया। कुछ समय बाद फसल पीली हो गई। फसल की गुड़ाई, दवाई आदि पर 20 हजार रुपये खर्च हुआ, लेकिन उसे कोई फसल प्राप्त नहीं हुई।
जानकारी पर उसे पता चला कि जो बीज उसने खरीदा था वह पीला मोजक बीमारी से ग्रस्त था। वादी ने कहा कि इसके चलते उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसे जान बूझकर गलत बीज देकर सेवा में कमी की गई है।
आयोग के अध्यक्ष सतीश कुमार, सदस्य नूतन शर्मा, राजीव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला कृषि अधिकारी के ऊपर 11,310 रुपये सात प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज की दर से अदा करने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही वादी को 20 हजार रुपये मानसिक कष्ट व वाद व्यय के रूप पांच हजार रुपये अदा करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने इसी तरह के दो अन्य मामलों में वादी सेवाराम और गजराज में भी जिला कृषि अधिकारी को जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed