{"_id":"64ea4ed2171dd07fc30efa64","slug":"gathering-of-brokers-outside-rto-office-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8352-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा
विज्ञापन
-शुक्रवार रात दीवार फांद कार्यालय का दरवाजा खुलवाने का प्रयास
- दो व्यक्ति हिरासत में लिए, अधिकारियों ने बाहर दुकानों पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तमाम प्रयासों के बाद भी आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने दीवार फांदकर कार्यालय के दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। शनिवार को परिवहन अधिकारियों ने बाहर दुकानों पर छापा मारा तो खलबली मची रही।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाहर दलाल व दुकानदार अधिकारियों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उनसे लाइसेंस, परमिट की तय फीस से अधिक धन वसूली कर रहे। यह शिकायत अधिकारियों को भी मिल रही है। शुक्रवार रात तो हद हो गई, कुछ लोग अपना रौब जमाने के लिए कार्यालय की दीवार फांदकर चैनर तक पहुंचे और उसे खुलवाने का प्रयास किया। रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उरेंद्र यादव ने गेट नहीं खोला। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को भी उठाया है, जिनकी जांच की जा रही है।
इसके चलते शनिवार को आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, आरआई अमित सैनी, रोहित सिंह और राकेश कैमिकल चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने कार्यालय के बाहर संचालित होने वाली दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर मिले प्रपत्रों एवं पत्रावलियों को कब्जे में लिया। अधिकारियों द्वारा छापे की कार्रवाई से दलाल भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, आरटीओ प्रशासन देवमणि भारतीय ने बताया कि कार्यालय संबंधी किसी भी कार्य को कराने के लिए सक्षम अधिकारी से सीधे मिलें। किसी बाहरी व्यक्ति या फिर दुकानदार के चक्कर में न फंसें। किसी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या है तो अधिकारी से मिलें।