{"_id":"63fa4f3c7cddf4780d087f99","slug":"gate-of-tapri-roorkee-railway-line-broken-jammed-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-133434-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टपरी-रुड़की रेलवे लाइन का फाटक तोड़ा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टपरी-रुड़की रेलवे लाइन का फाटक तोड़ा, लगा जाम
Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। टपरी-नागल मार्ग पर रुड़की रेलवे लाइन एक तरफ की फाटक को टाटा मैजिक ने तोड़ दिया। फाटक के टूटने से दोनों तरफ लंबा लग गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया।
टपरी-रुड़की रेलवे लाइन पर फाटक संख्या 4-सी है। फाटक से पूर्व के दिनों की तरह वाहनों का आवागमन हो रहा था। शनिवार की शाम अचानक तेज रफ्तार से आ रहे टाटा मैजिक ने एक तरफ के फाटक में टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान आई ट्रेन को फाटक के दोनों ओर जंजीर बांध कर निकाला गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और सिविल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। जिसके बाद जाम खुल पाया। हादसे के बाद टाटा मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आरपीएफ ने अज्ञात टाटा मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद