फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gas cylinders caught fire at a wedding ceremony, a confectioner suffered burn injuries.

Saharanpur News: शादी समारोह में गैस सिलिंडरों में लगी आग, हलवाई झुलसा

Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders caught fire at a wedding ceremony, a confectioner suffered burn injuries.
गंगोह। कुतुबखेड़ी गांव में शादी समारोह में बनाए जा रहे भोजन के दौरान गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से शादी में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर हलवाई मुल्कीराज मामूली रूप से झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव कुतुबखेड़ी में सतीश उर्फ मिंटू सहगल के यहां बेटी की शादी थी। मेहमानों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान एक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। जब तक ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते पास रखे दूसरे सिलिंडर में भी आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के घरों से भी ग्रामीण बाहर निकल आए और उनमें सिलिंडर फटने की आशंका को लेकर दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान सुशील ने बताया कि आग लगने के दौरान लपटों की चपेट में आने से हलवाई मुल्कीराज मामूली रूप से झुलस गया, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। हालांकि गनीमत रही कि आग से सिर्फ सिलिंडर ही जले अन्य कोई भी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed