फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gardeners will get fruit cover on subsidy, quality of mangoes will improve

Saharanpur News: बागवानों को अनुदान पर मिलेंगे फ्रूट कवर, सुधरेगी आम की गुणवत्ता

Mon, 05 Jun 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gardeners will get fruit cover on subsidy, quality of mangoes will improve
आम के फलो पर लगे फ्रुट कवर
सहारनपुर। उद्यान विभाग जनपद में निर्यात योग्य आम के उत्पादन को बढ़ावा देने की कवायद में जुटा है। इसके लिए बागवानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर फ्रूट कवर दिए जाएंगे। जिससे उच्च गुणवत्तायुक्त और रोग रहित आम का उत्पादन करने में सहायता मिलेगी। इस योजना को आम फल पट्टी क्षेत्र में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी मात्रा में आम का निर्यात किया जाता है। निर्यात के लिए अच्छी क्वालिटी के आम की आवश्यकता होती है। उद्यान विभाग निर्यात योग्य आम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आम फल पट्टी क्षेत्र विकास योजना के तहत बागवानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर फ्रूट कवर देगा। जिससे फंगस, रोग और कीट रहित आम के उत्पादन को बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह योजना जनपद के घोषित आम फल पट्टी क्षेत्र में लागू की जाएगी। फ्रूट कवर को पेड पर आम के छोटे फलों पर बांध दिया जाता है। जिससे फल पर धूप, हवा, धूल, फंगस, विभिन्न रोगों और कीटों के प्रकोप से बचाव हो जाता है। फ्रूट कवर में आम की सुंदरता और गुणवत्ता भी उच्च स्तर की रहती है। आम के ऐसे फलों का न सिर्फ घरेलू बाजार में अच्छा भाव मिलेगा बल्कि निर्यात भी इसको प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं फल पट्टी में शामिल गांव
प्रदेश सरकार ने जनपद में 16 गांवों को फल पट्टी घोषित कर रखा है। इनमें भोजपुर, सढ़ौली कदीम, हथौली, इश्हाकपुर चेंंची, मदराना, मल मजरा, कादिरपुर, महमूद मजरा, बेहट, मुर्जतापुर मजरा, शाहबुददीनपुर, सुल्तानपुर, मीरपुर गंदेवड, चकदरा फाजिलपुर, महमूदपुर, फतेहउल्लापुर गांव शामिल हैं।

फ्रूट कवर लगाने से आम पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के फंगस, रोगों और कीटों के प्रकोप से बचाव होगा। साथ ही उनकी गुणवत्ता भी उच्च स्तर की होगी। आम की गुणवत्ता अच्छी होने से इसके निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। प्रथम चरण में फ्रूट कवर पर अनुदान की यह योजना आम फल पट्टी क्षेत्र में लागू की जाएगी। - अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed