फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garbage disposal started at MRF Center

एमआरएफ सेंटर पर शुरू हुआ कूड़े का निस्तारण

Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal started at MRF Center
एमआरएफ सेंटर पर शुरू हुआ कूड़े का निस्तारण
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन की दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित एमआरएफ सेंटर पर बृहस्पतिवार से पुन: कचरे का निस्तारण शुरू हो गया। एक दिन पहले ही इस सेंटर के विरोध में नगर विधायक सहित कालोनी के लोग दिन भर धरने पर बैठे थे, खूब हंगामा भी हुआ था।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि बुधवार सुबह से एक बार फिर दुर्गापुरी खलासी लाइन स्थित एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया गया। वार्ड 12 से डोर टू डोर सूखा और गीला कचरा एकत्रित कर इस सेंटर पर लाया जाता है। यहां इस कूड़े को पॉलीथिन, गत्ता, लोहा, कागज, टीन व कांच आदि के रूप में अलग-अलग कर रखा जाता है। फिर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाता है। यह एमआरएफ सेंटर 15 साल से चल रहा है। कार्य के दौरान किसी व्यक्ति ने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एमआरएफ सेंटर शहर को साफ रखने के लिए बनाए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में बनाए जा रहे हैं। सरकार का भी कहना है कि कचरा वार्डों से बाहर ना जाकर वार्ड में ही निस्तारित हो। ऐसे में नगरवासियों का भी दायित्व है कि शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed