{"_id":"60fc59878ebc3e5882536e27","slug":"gangster-and-nsa-should-take-action-against-mining-mafia-saharanpur-news-mrt548873762","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए की करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए की करें कार्रवाई
विज्ञापन
बेहट कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते मंडलायुक्त व डीआईजी
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/ चिलकाना (सहारनपुर)। थाना समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त एवी राजमौली और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल अवैध खनन पर सख्त नजर आए। उन्होंने एसडीएम से खनिज के परिवहन को लेकर बनाए चेकिंग पाइंट की जानकारी लेने के साथ ही निर्देश दिए कि अवैध खनन करने वाले माफिया को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई कराई जाए।
शनिवार को बेहट कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान मंडलायुक्त ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाकर उन पर पंचायत भवन के निर्माण कराएं। यदि किसी गांव में आबादी से लगती ग्राम समाज की जमीन नहीं है, तो भूमि दान लें। इस कार्य में राजस्व निरीक्षक लगाए । उन्होंने कहा यदि राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्र में सही कार्य नहीं कर रहे है, तो तत्काल उनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल करें। इस दौरान एसडीएम दीप्ति देव और सीओ रामकरण सिंह मौजूद रहे।
चिलकाना में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह तथा एसपी सिटी राजेश कुमार के समक्ष गांव गाजदीनपुर के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के एक व्यक्ति ने जलनिकासी के नाले में ईंट पत्थर डाल कर पानी के रुख को अवरुद्ध किया। इस पर अफसरों ने पुलिस को निर्देश दिया कि अवरुद्ध नाले को अतिक्रमण मुक्त कराए। चिलकाना पुलिस की टीम तथा हल्का लेखपाल ने गांव जाकर नाले को कब्जा मुक्त कराया।