{"_id":"627aad2324fab277326a26e7","slug":"gang-who-cheated-by-changing-atm-card-caught-saharanpur-news-mrt5880665114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार और एसओजी द्वारा पकड़े गए एटीएम कार्ड बदलकर नकदी उड़ाने वाले शातिर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस और एसओजी ने मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले पांच बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के पास 139 एटीएम कार्ड, 81 हजार की नकदी और कार बरामद हुई है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी मुबारिक हसन पुलिस टीम के साथ कोर्ट रोड घेराबंदी की। आरोपी कोर्ट रोड पुल के पास एक कार के अंदर बैठे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से 139 एटीएम कार्ड, 81 हजार की नकदी और कार बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में मोनू कुमार पुत्र पोपी निवासी ग्राम आलमगीरपुर मरवा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, सुमित उर्फ मित्ता पुत्र विक्रम निवासी चांदपुर, संजय पुत्र अमर सिंह, अनिल कुमार पुत्र सोमपाल, प्रदीप पुत्र समंदर निवासी चंद्रपुर थाना बड़गांव शामिल हैं। आरोपियों ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में करीब छह घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा आरोपी जिले भर में एटीएम कक्षों के पास सक्रिय रहते थे और एटीएम को हैंग कर लोगों को मदद करने का झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद खाते से नकदी निकालकर फरार हो जाते थे।