फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Game of fake medicines, sample failed in investigation

Saharanpur News: नकली दवाओं का खेल, जांच में सैंपल निकला फेल

Mon, 13 May 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 13 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Game of fake medicines, sample failed in investigation
सहारनपुर। मार्च में लखनौती खुर्द स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा का नमूना लिया गया था, जो जांच में फेल निकला है। ऐसे में औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस भेजने की तैयारी कर दी है। वहां से जो जवाब आएगा, उसके अनुसार संबंधित निर्माता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में नकली दवाओं का खेल नहीं रुक रहा है। यह दवा लोगों की सेहत सुधारने की बजाय खराब कर रही है। पूर्व में औषधि प्रशासन विभाग कई स्थानों पर छापा मारकर दवाओं का जखीरा पकड़ चुका है। जांच रिपोर्ट में अधिकांश सैंपल फेल निकल रहे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि आईजीआरएस पर नकली दवा बेचने की शिकायत आई थी। जिसके आधार पर 15 मार्च को लखनौती खुर्द स्थित हिंद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। यहां से दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। यहां से लिए गए मल्टी विटामिन न्यूरो फोर्ट टैबलेट की रिपोर्ट 10 मई को प्राप्त हुई है। जिसमें सैंपल फेल मिला है। बताया कि जो मल्टी विटामिन दवा थी, उसकी जांच में पता चला है कि जिस मानक पर बननी चाहिए उस मानक पर नहीं बनी। प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट के आधार पर औषधि निरीक्षक ने नोटिस भेजने की तैयारी कर दी है। मेडिकल स्टोर संचालक को बताना होगा कि दवा कहां से खरीदी गई। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्च में पांच तो अप्रैल में लिए 14 दवाओं के सैंपल
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि मार्च में पांच दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जबकि अप्रैल में 14 दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। उनमें से अभी एक ही सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 18 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed