फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Galla shops will remain closed in Mandi for three days from today

आज से तीन दिन तक मंडी में बंद रहेंगी गल्ला दुकानें

Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Galla shops will remain closed in Mandi for three days from today
सहारनपुर। मंडी शुल्क व्यवस्था के विरोध में जिले के व्यापारी बृहस्पतिवार से तीन दिन के लिए मंडी की गल्ला दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मंडी शुल्क की विषम व्यवस्था को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र सिंह चावला ने बताया कि प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर यह कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर के अंदर और मंडी से बाहर शुल्क व्यवस्था में विषमता से व्यापार के हालात बिगडे़ंगे। कारोबारियों में भी विवाद बढ़ेंगे। इसलिए मंडी शुल्क व्यवस्था में दोहरी नीति खत्म की जाए। अन्यथा इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मंडी कारोबारियों से आह्वान किया कि 9 से 11 जुलाई तक मंडी की दुकानों को बंद रखें। इसके साथ ही किसानों से अपील की गई कि इन दिनों में वे मंडी में माल लेकर न आएं। बैठक में यशपाल मैनी, इकबाल सिंह, चावला, राजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम, अविनाश कुमार, जितेंद्र चावला, सरदार राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, संयोजक राजकुमार विज, राजीव मदान, नीरज जैन, गोल्डी सिंह, अनूप जैन, अनिल कुमार, सुदर्शन ठक्कर, अशोक छाबड़ा, गुलशन अनेजा, भरत मिगलानी, जसविंदर, सुरेंद्र सिंह, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी पर नजर आएगा अधिक असर
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित नवीन मंडी के प्रमुख आढ़ती मदनमोहन मित्तल ने बताया कि इस कार्य बहिष्कार के आह्वान का अधिक असर अनाज मंडी पर पड़ेगा। इस श्रेणी की करीब 250 दुकानें हैं। दलहन के अधिकतर व्यापारी मंडी क्षेत्र से बाहर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed