फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gajrath Yatra taken out with pomp

धूमधाम से निकाली गजरथ यात्रा

Thu, 13 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gajrath Yatra taken out with pomp
आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में कोर्ट रोड स्वागत करते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जैन समाज की वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों और श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में कई जगहों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैन मुनि आचार्य ज्ञेय सागर महाराज और मुनि ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में आवास विकास स्थित श्री जैन मंदिर से गजरथ यात्रा का निकाली गई, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने किया। यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज व जियो और जीने दो का बैनर लेकर युवक चल रहे थे। यात्रा में अश्व पर सवार होकर बच्चे चल रहे थे। इनके पीछे कुबेर प्रभु का रथ चल रहा था। विभिन्न बग्गियों में देव विराजमान थे, जो प्रभु श्रीजी के आने का संदेश दे रहे थे। इनके साथ कई बैंडबाजे चल रहे थे, जो धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में 17 फिट ऊंचा श्रीजी का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में प्रभु श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

घंटाघर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन कार्यालय के बाहर महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। इस मौके पर राजेश कुमार जैन ने कहा कि प्रतिदिन हम देवालय में जाकर श्रीजी के दर्शन कर मंगल कामना करते हैं, लेकिन आज ऐतिहासिक दिवस है। भगवान श्रीजी स्वयं रथ पर विराजमान होकर नगर वासियों को स्वयं दर्शन दे रहे हैं। महापौर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि स्वर्ण रथ पर सवार भगवान श्रीजी के साक्षात दर्शन उन्हें हुए। इसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। यात्रा दिल्ली रोड, चंद्रनगर, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार होते हुए जैन बाग पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर श्रीजी का मंत्रोचारण के साथ अभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, डॉ. एके जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन, अरिहंत जैन, शैलेंद्र जैन, मनोज जैन, अजीत जैन, अरुण जैन, संदीप जैन, अनुज जैन, दिनेश जैन, अनिल जैन, चंद्र जैन, कुलभूषण जैन, देवेंद्र जैन, अजय जैन, विपिन जैन, संजीव जैन, अनिल जैन संदीप जैन, अविनाश जैन मौजूद रहे।

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में आरती करती महिलाएं

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में आरती करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में डंडिया करती जैन समाज की महिलाएं

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में डंडिया करती जैन समाज की महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में रथ पर सवार नगर विधायक व डीएम व महानगर अ?

आवास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में रथ पर सवार नगर विधायक व डीएम व महानगर अ?- फोटो : SAHARANPUR

्वास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में रथ पर सवार नगर विधायक व डीएम व महानगर अ?

्वास विकास जैन मंदिर से निकली गजरथ महोत्सव शोभा यात्रा में रथ पर सवार नगर विधायक व डीएम व महानगर अ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed