फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gajanan attended homes, duly worshiped

सहारनपुर: विधिवत पूजन के साथ घरों में विराजमान हुए गजानन, बड़े कार्यक्रम रद्द, नहीं निकलेंगी शोभायात्रा

Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gajanan attended homes, duly worshiped
श्री गणेश चतुर्थी भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित करते रामनगर पठानपुरा निवासी अनूप आहलूवालिय? - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना काल और लॉकडाउन के चलते जिले में श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने श्रद्धा भाव से घरों में गणपति भगवान को स्थापित किया। विधि विधान से पूजा अर्चना करने साथ ही गणपति को लड्डु का भोग लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी के साथ गणपति महोत्सव की शुरूआत हो गई। इसके तहत लोगों ने भगवान श्री गणेश की मूर्तियां अपने घरों में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर लड्डू का भोग लगाया है। अब रोजाना सुबह और शाम लोग घरों पर ही भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। कोई तीन, कोई पांच, कोई सात और कोई दस दिन तक भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद नदी में मूर्ति का विसर्जन करेगा।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी मन्दिर में गणेश स्थापना करते श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन

राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी मन्दिर में गणेश स्थापना करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR


बड़े कार्यक्रम रद्द, नहीं निकलेंगी शोभायात्रा
कोरोना काल का असर सभी तरह के कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। शहर के मोर गंज बाजार, पेपर मिल रोड के राज विहार, आवास विकास के हरि मंदिर, खलासी लाइन, श्री भूतेश्वर नगर क्षेत्र, हकीकतनगर के अलावा कई जगहों पर बड़े कार्यक्रम होते थे और धूमधाम से ढोल और बैंडबाजों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकालकर गणपति की प्रतिमा का विसर्जन अंबाला रोड और गंगोह रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर किया जाता था। कुछ लोग हरियाणा बार्डर पर यमुना नदी में भी विसर्जन करने जाते थे, लेकिन इस बार बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।


कोर्ट रोड़ पर गणेश जी की प्रतिमा खरीदता परिवार

कोर्ट रोड़ पर गणेश जी की प्रतिमा खरीदता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

 

मोदक की बिक्री भी खूब हुई
सहारनपुर। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। वैसे तो काफी लोग घरों में भी मोदक तैयार कर लेते हैं, लेकिन जो बना नहीं बाते वह बाजार से खरीदकर लाते हैं। घंटाघर के पास मिठाई विक्रेता सुमित मलिक ने बताया कि मावा से निर्मित मोदक का दाम 440 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक दिन में करीब 50 से 60 किलो मोदक की बिक्री हुई।



उधर, मिठाई कारोबारी गौरव अरोड़ा ने बताया कि बाजार में वर्तमान समय में लड्डू 130 से 150 रुपये किलो तक बिक रहा है, पिछले साल की अपेक्षा काम नहीं है। हलवाई अट्टे के मिठाई कारोबारी नीरज मिड्ढा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण त्योहार पर मिठाई कारोबार पर असर है।

सहारनपुर के गोपाल नगर में गणेश पूजन करता परिवार

सहारनपुर के गोपाल नगर में गणेश पूजन करता परिवार- फोटो : SAHARANPUR
 

विधि-विधान से हुई गणेश जी की पूजा
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणपति की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कालेंद्रानंद महाराज ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करने के साथ कोरोना माहमारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान गणपति सृष्टि के मंगल भाव की प्रति मूर्ति हैं। श्री गणेश विघ्न विनाशक हैं। गणपति भगवान रिद्धि, सिद्धि, शुभ लाभ के देव हैं। वे सभी गणों के अध्यक्ष हैं। इस दौरान मेहरचंद जैन, करण राय, सीमा, सुमिता, बबीता, कमलेश, रेखा मौजूद रहे। उधर, गोपालनगर में गंगा, वरिंदा, राखी, मानवी, पार्थ तनेजा आदि ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed