फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fury over filing of report against advocates

अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर रोष

Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fury over filing of report against advocates
डीआईजी को ज्ञापन देने जाते कलेक्ट्रेट बार जिले के अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसीलदार द्वारा आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मामले में दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताया। इसके साथ ही हड़ताल रखकर विरोध जताया। मामले में मंडलायुक्त और डीआईजी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह और महासचिव रणवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त व डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन जानसठ मुजफ्फरनगर में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा था। इससे खफा होकर तहसील प्रशासन ने अधिवक्ता मित्रसेन और प्रमोद कुमार शर्मा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, जो सरासर गलत है। इसको लेकर सहारनपुर मंडल के समस्त अधिवक्ताओं में रोष है, जिसको लेकर हड़ताल भी रखी गई है। उन्होंने मांग की कि दर्ज कराए मामले को खत्म कराया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो बार एसोसिएशन काउंसिल के नेतृत्व में समस्त अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बेहट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, सचिव मुकेश सैनी, देवबंद के महासचिव अमित पुंडीर, समय सिंह पुंडीर, अमित पुंडीर, मुकेश सैनी, सुरेंद्र पुंडीर, सतपाल सिंह, अरविंद सैनी, अशोक कुमार शर्मा, विकेश खटाना, अनुज पंवार, चौधरी देेराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed