{"_id":"639f5036715076002b0f1703","slug":"fury-in-jain-society-for-declaring-religious-place-as-tourist-destination-saharanpur-news-mrt6182990187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज में रोष
विज्ञापन
नानौता में थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते जैन समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। झारखंड स्थित जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने रैली निकाल प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।
रैली मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। जहां से सभी लोग थाने पहुंचे और कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीतल कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि विश्व के सर्वोच्च प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना उसकी पवित्रता और अखंडता को समाप्त करने का सत्ताधारी सरकार का अत्यंत गहरा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कृत्य की तुलना पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार से कम नहीं है।
ज्ञापन में मांग की गई कि अल्पसंख्यक जैन समाज के पवित्र स्थल की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थल घोषित करने का आदेश वापस लिया जाए। इसके विरोध में जैन समाज द्वारा आगामी 21 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसमें सभी वर्गों से सहयोग की अपील जैन समाज द्वारा की गई है। इस दौरान अनिल उर्फ चुन्नू जैन, मनोज जैन, जिनेंद्र जैन, हर्ष जैन, काकू जैन, अमित जैन, विपुल जैन, भव्य जैन, शुभम जैन, चिंतामणि जैन, आशीष जैन, डोली जैन, स्नेह जैन, सरोज जैन, रीमा जैन, पूर्वी जैन, आशिमा जैन, प्रीति जैन, धान्या जैन आदि रहे।