फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fungal infection started bothering as soon as it rained

बरसात आते ही परेशान करने लगा फंगल इंफेक्शन

Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fungal infection started bothering as soon as it rained
सहारनपुर। मानसून आने के साथ ही फंगल इंफेक्शन की समस्या लोगों को परेशान करने लगी है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में अभी तक पहुंच रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फंगल इंफेक्शन की सबसे अधिक समस्या शरीर के उन हिस्सों पर सामने आ रही है, जहां पसीना अधिक आता है और हवा नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि त्वचा रोगों का कनेक्शन मानसून के साथ माना जाता है। जैसे ही बरसात शुरू होती है तो लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे शरीर पर लाल चकत्ते, फुंसी, फोड़े, दाद आदि होने लगती हैं। सबसे खतरनाक समस्या फंगल इंफेक्शन है, जो काफी देरी से ठीक होता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बीते कुछ दिन से लगातार बढ़ रही है। सामान्य दिनों में यह संख्या 200 से 300 तक पहुंच जाती है, जबकि बरसात में इससे भी अधिक तक मरीज पूर्व के वर्षों में आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ने और जल्द ठीक न होने की प्रमुख वजह साफ-सफाई न अपनाना, जागरूकता की कमी होना और पहले अयोग्य डॉक्टरों से इलाज कराना या अपनी मर्जी से दवाएं खाना है।
विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन के मरीजों के लिए सलाह
- प्रतिदिन ताजे और ठंडे पानी से नहाएं, टैंक और गीजर का पानी इस्तेमाल न करें।
- नहाने के पानी में एंटीसेप्टिक की बूंदें डालें।
- त्वचा के लिए एंटी बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें।
- अयोग्य चिकित्सकों से इलाज न कराएं, अपनी मर्जी से दवा न लें।
- पहनने के कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धुलें और धूप में अच्छे से सुखाएं।
- अंडर गारमेंट प्रतिदिन बदलें, तौलिए को धूप में अच्छे से सुखाएं।
- इंफेक्शन से ग्रसित मरीज के कपड़ों को परिवार के अन्य लोगों के कपड़ों से अलग धुलें।
- शरीर के कोमल हिस्सों जैैसे बगल, जांघ और उंगलियों के बीच के हिस्से को साफ और सूखा रखें।
- गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
- टाइट कपड़े न पहनें, जींस कम से कम पहनें।
- मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें।
- बरसात में भीगने पर ज्यादा देर तक गीले न रहें, तुरंत कपड़े बदलकर शरीर को सुखा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed