फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Funeral of young Ranjit Singh with state honors

राजकीय सम्मान के साथ जवान रंजीत सिंह का अंतिम संस्कार

Fri, 29 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Funeral of young Ranjit Singh with state honors
श्रद्धाजंली देते एसडीएम पूरण सिंह राणा - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। 52 आर्मड रेजीमेंट फिरोजपुर में तैनात ब्राह्मण माजरा गांव के जवान रंजीत सिंह के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के लोगों ने भारत मां के वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व रंजीत सिंह फिरोजपुर में दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिनकी बुधवार को देर रात मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे जैसे ही बटालियन के नायब सूबेदार हरि सिंह अपनी टीम के साथ रंजीत का शव लेकर उसके घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए उसके घर उमड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंतेष्टि स्थल पर पुलिस के जवानों ने सैनिक के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर देकर मातमी धुन बजाई। बाद में बटालियन के नायब सूबेदार हरि सिंह ने तिरंगा झंडा व जवान की वर्दी, जूते उसके परिजनों को सौंपे तो वहां मौजूद सभी आंखें नम हो गई। जवान के छोटे भाई दीपक कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

शव देख कर मां व बहन का बुरा हाल
जैसे ही रंजीत के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो जवान की मां व बहन शव के आगे खड़ी हो गई तथा बार बार रंजीत को उठने के लिए बोल रही थी। घर की अन्य महिलाओं ने बामुश्किल मां व बहन को संभाला। अंतिम यात्रा के दौरान लग रहे भारत माता की जय, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा रंजीत तेरा नाम रहेगा, आदि नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जवान रंजीत सिंह को 52 आर्मड रैजिमेंट के नायब सूबेदार हरि सिंह, एसडीएम नकुड पूरण सिंह राणा, सीओ यतेंद्र सिंह नागर, कोतवाल सुशील सैनी, चौकी प्रभारी नरेश सिंह के अलावा गंगोह विधायक किरत सिंह, भाजपा नेता राजसिंह माजरा, पूर्व विधायक महीपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्र सैन, जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

जवान को श्रद्वाजंलि देते अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

जवान को श्रद्वाजंलि देते अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

अंबेहटा के गांव ब्राहमणमाजरा में जवान की अर्थी को कंधा देते सेना के अधिकारी

अंबेहटा के गांव ब्राहमणमाजरा में जवान की अर्थी को कंधा देते सेना के अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed