{"_id":"64aefd6267e41d84d80ffb44","slug":"funeral-done-under-tarpaulin-in-gopalpur-khadana-saharanpur-news-c-28-1-smrt1012-3172-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गोपालपुर खड़ाना में तिरपाल के नीचे किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गोपालपुर खड़ाना में तिरपाल के नीचे किया अंतिम संस्कार
Thu, 13 Jul 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
रमाला। गोपालपुर खड़ाना गांव में श्मशान घाट नहीं है। बुधवार को गांव में बीमारी से एक व्यक्ति का निधन हो गया था। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत में पहुंचे, जहां बारिश शुरु होने पर परिजनों ने तिरपाल के नीचे शव का अंतिम संस्कार किया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। गांव के कृष्णपाल (50) का बुधवार को फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से निधन हो गया था। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत में पहुंचे तो तेज बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने तिरपाल के नीचे शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान पवन कुमार ने बताया कि गांव में 100 से अधिक परिवार है। गांव में श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीण इधर-उधर ही शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। इस बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन