फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Full fees, inadequate safety... Fitness certificates of 43 school vehicles have expired.

Saharanpur News: फीस पूरी, सुरक्षा अधूरी...43 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म

Wed, 01 Jul 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Full fees, inadequate safety... Fitness certificates of 43 school vehicles have expired.
सहारनपुर। एक जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, लेकिन कई निजी स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। करीब 43 स्कूल वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। संभागीय परिवहन विभाग की चेतावनी और नोटिस के बावजूद स्कूल प्रबंधन नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन




संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 237 स्कूलों में 1019 वाहन हैं, जिनमें बस, वैन और अन्य स्कूली वाहन शामिल हैं। इनमें 43 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक स्कूली वाहनों का समय-समय पर फिटनेस परीक्षण अनिवार्य है, ताकि तकनीकी खराबी या हादसे की आशंका को रोका जा सके। इसके बावजूद कई स्कूल प्रबंधन इस गंभीर जिम्मेदारी को हल्के में ले रहे हैं, जबकि वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल संचालक बच्चों से परिवहन शुल्क लेते हैं। बुधवार से संभागीय परिवहन विभाग जांच अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन


------

-- अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर की थी वाहनों की जांच



परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करीब दो महीने पहले स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की थी। जिन वाहनों में कमियां मिली थीं, उन्हें नोटिस जारी कर फिटनेस समेत सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। कुछ स्कूलों ने प्रक्रिया पूरी कर ली, लेकिन अब भी वाहन नियमों के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



परिवहन विभाग फिर से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इसमें यह देखा जाएगा कि जिन वाहनों में पहले कमियां मिली थीं, उन्हें ठीक कराया गया या नहीं। बिना फिटनेस वाहन चलता मिला तो कार्रवाई होगी।

- एमपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed