फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Full details of SBD District Hospital will be on the web page

वेब पेज पर होगा एसबीडी जिला अस्पताल का पूरा ब्योरा

Tue, 28 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Full details of SBD District Hospital will be on the web page
जिला अस्पताल में स्वस्थ्य विभाग की बैठक में भाग लेते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में कितने विभाग, कितने और किस रोग के चिकित्सक हैं तथा मरीजों के लिए क्या सुविधाएं हैं। यह सब जानकारी मोबाइल सेट या लैपटॉप पर एक क्लिक करते ही मिलेगी। मंगलवार को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अस्पताल का वेब पेज बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय में हुई बैठक में चर्चा हुई कि तमाम सरकारी और गैर सरकारी विभाग अब डिजिटल हो रहे हैं। सभी की अपनी वेबसाइट या वेब पेज हैं, जहां उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। देश के बड़े चिकित्सकीय संस्थान जैसे एम्स आदि की भी अपनी वेबसाइट हैं। ऐसे में जिला अस्पताल का भी अपना वेब पेज हो, जिसके माध्यम से लोग कहीं भी रहते हुए अस्पताल के वेब पेज पर जाकर अस्पताल संबंधी तमाम जानकारी ले सकेंगे। वेब पेज पर एसबीडी जिला अस्पताल के सभी विभाग और उनमें उपलब्ध सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, जांच सुविधा, बेड की स्थिति, चिकित्सा अधिकारी आदि से संबंधित तमाम जानकारी होंगी। समिति सदस्यों ने वेब पेज बनाने पर सहमति जताई। बैठक में जितेंद्र कुमार, मौलवी फरीद, मोहम्मद आलम, डॉ. एके चौधरी, डॉ. केवी सिंह, वरिष्ठ सहायक देव कुमार, जिला अस्पताल के प्रबंधक विक्रांत तिवारी, शशि कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक मरीज के साथ रहेगा एक तीमारदार
रोगी कल्याण समिति ने एसबीडी जिला अस्पताल में उमड़ने वाली तीमारदारों की भीड़ को कम करने के लिए एक मरीज-एक तीमारदार की नीति लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एंट्री पास की व्यवस्था लागू की जाएगी। भर्ती होने वाले मरीज के एक तीमारदार को, जिसे मरीज चाहेगा पास दिया जाएगा। वह पास तीमारदार के गले में रहेगा। जिसके पास एंट्री पास होगा वार्ड के भीतर मरीज की देखरेख में वही तीमारदार रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पहला यह कि जिला अस्पताल का वेब पेज बनाया जाएगा, जिससे कोई व्यक्ति कहीं से भी अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए अस्पताल की तमाम जानकारी प्राप्त कर सकेगा। दूसरा निर्णय अस्पताल में उमड़ने वाली बेवजह की भीड़ को कम करना है। इसके लिए एक मरीज-एक तीमारदार की नीति लागू होगी।
डॉ. रमेश चंद्र, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed