फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fulfilled the promise of making the city new and clean: Mayor

शहर को नया और स्वच्छ बनाने का वादा पूरा किया : महापौर

Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fulfilled the promise of making the city new and clean: Mayor
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते मेयर संजीव वालिया मौजूद नगर विधायक राजीव गुंबर रामपुर म? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने दावा किया कि उन्होंने महापौर बनने के बाद जो वादा जनता से किया था, वह पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल में शहर का जो विकास और सुंदरीकरण हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। वह पांच साल पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया कहा कि पांच साल पहले शहर में स्थान-स्थान पर गंदगी के ढेर दिखाई देते थे। आज उनके स्थान पर सेल्फी प्वाइंट या हरित पट्टियां दिखाई देती हैं। सात एमआरएफ सेंटरों की स्थापना और लगभग एक लाख 37 हजार घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन द्वारा 140 कूड़ा घरों में से करीब 120 कूड़ाघर समाप्त करने में सफल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में सहारनपुर देश में 40 वें स्थान पर रहा है। कोरोना काल में लोगों को भोजन और दवा की सुविधा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पांच साल में 1100 सड़कों का निर्माण और 210 नए आरसीसी नालों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा तालाबों की पुन: खोदाई, पार्कों का सुंदरीकरण और नगर निगम की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया गया। जन सुनवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां 55 हजार से अधिक जन शिकायतें सुनी गई और जिनका निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed