फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fufa raped a minor

फूफा ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fufa raped a minor
बेहट (सहारनपुर)। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने साले की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और पीड़ित को मेडिकल जांच को भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्रवधू को प्रसव होना था, जिसकी देखभाल को वह 21 अक्तूबर को अपने साले की नाबालिग लड़की को लेकर गांव आ रहा था। आरोप है कि गांव से पहले ही वह लड़की को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे डराया धमकाया, जिस कारण वह चुप रही। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। वहां पर भी उसने पीड़ित के साथ गलत हरकतें करनी चाही, लेकिन पीड़ित बचकर बुआ के पास सो गई। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका भतीजा जब उसके साले के घर पहुंचा, तो उसकी लड़की रोते हुए वापस घर जाने की जिद करती रही और रोती रही। इस पर उसका भतीजा उसकी लड़की को लेकर घर आ गया। घर वापस आने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली बेहट पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी फुरकान निवासी अब्दुल्लापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed