फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fuel price hike

तेल के बढ़े दाम से डेढ़ गुना बढ़ेगी महंगाई

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
fuel price hike
तेल के बढ़े दाम से डेढ़ गुना बढ़ेगी महंगाई
विज्ञापन

सहारनपुर। पिछले तीन सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट, आटोमोबाइल, मंडी से जुड़े कारोबारियों से लेकर किसान बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि तेल की कीमतों में गिरावट न आई तो आने वाले दिनों में हर स्तर पर महंगाई डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है। किसानों ने कहा कि डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में फसलों की लागत बढ़ेगी और आगे खेती करना आसान नहीं रहेगा। तेल की कीमतों पर आम लोगों में भी गहरी नाराजगी है।
-------------------------
लॉकडाउन के कारण पहले ही करोड़ों का नुकसान, आगे क्या होगा
- उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने करीब ढाई माह तक लॉकडाउन के कारण पहले ही ट्रांसपोर्ट कारोबार को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। यदि डीजल की कीमतें कम न हुईं तो आगे क्या होगा, यह बेहद चिंता का विषय है। तेल की कीमतें नियंत्रित न होने पर यदि परिवहन भाड़ा बढ़ाना पड़ा तो इसका असर फल, सब्जी, आयरन, कपड़े से लेकर अन्य सभी जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ेगा और महंगाई बढ़नी तय है। इसलिए सरकार उनके साथ ही आम आदमी की जेब का भी ख्याल रखे।
विज्ञापन

-------------------
-- ट्रांसपोर्टर सरदार पीपी सिंह कहते हैं कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए अब सरकार को कदम उठाने ही होंगे। अन्यथा महंगाई बढ़ने और कारोबार प्रभावित होने के साथ ही आम लोग और किसान तक बेहाल हो जाएंगे। कोराना काल में प्रभावित ट्रांसपोर्ट कारोबार और मुश्किल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ऑटोमोबाइल कारोबारी निपुण जैन कहते हैं कि पेट्रोल की गाड़ियां ज्यादा बिकती हैं। डीजल की गाड़ियों की सेल कम रहती है। माइलेज के कारण 20-25 फीसदी गाड़ियां इसकी बिकती हैं, लेकिन यदि डीजल के रेट बढ़ेंगे तो इस वैरियंट की गाड़ियों की खरीद और कम हो सकती है। इसलिए इस सेक्टर पर भी असर तो पड़ेगा ही।
----------------------------
फसलों की लागत बढ़ेगी, रेट कम हों या फिर सब्सिडी दी जाए
-- भारतीय किसान यूनियन अंबावत के जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह से लगातार डीजल की कीमत बढ़ रही है। अब तक करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। मानसून की बारिश तो हुई है मगर धान सहित अन्य फसलों के लिए आगे भी सिंचाई के लिए डीजल की जरूरत होगी। कृषि यंत्रों के संचालन के साथ ही फसलों की लागत बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि डीजल के दाम कम नहीं होते तो सब्सिडी दी जाए।

-------------------
बसों के किराए के बारे में अभी कहना मुश्किल
- रोडवेज एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से बसों के संचालन का खर्च तो बढ़ेगा मगर बसों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है। इसका निर्णय तो शासन स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed