{"_id":"623a166f5368945e64250df2","slug":"fruit-and-vegetable-center-of-excellence-is-still-incomplete-saharanpur-news-mrt5814193108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी अधूरा है फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी अधूरा है फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र
विज्ञापन
कंपनी बाग की पॉलिहाउस की जगह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सब्जियों की अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त पौध पाने के इच्छुक किसानों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। कंपनी बाग में बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल (फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र) का निर्माण अभी भी अधूरा है। इसमें पौध तैयार करने के लिए जरूरी कीट अवरोधी नेट हाउस, हाईटेक पॉली हाउस अभी तक तैयार नहीं हुआ है।
जनपद के किसानों को अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों और फलों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए कंपनी बाग में फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र जुलाई 2018 में स्वीकृत हुआ था। इसमें सब्जियों की अगेती और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध तैयार कर किसानों को दी जानी है। जिससे किसान अगेती सब्जियों की खेती कर उसे बढ़िया भाव पर बाजार में बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा सके, लेकिन इस केंद्र में अभी तक महिला छात्रावास, वाटर टैंक, बिक्री केंद्र, चहारदीवारी, सड़क और भूमिगत सिंचाई प्रणाली आदि का काम ही पूरा हुआ है।
सब्जियों और फलों की पौध होगी तैयार
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में सब्जियों की पौध के साथ ही फलों की पौधे भी तैयार की जाएगी। सब्जियों में टमाटर, गोभी, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, करेला, खीरा, लौकी आदि की पौध तैयार की जाएगी, जिससे किसानों को सब्जी की अगेती और उच्च गुणवत्तायुक्त पौध मिल सकेगी। किसान बाजार में अगेती सब्जियों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। फलों में लीची, आम, अमरूद, पपीता, आडू, जामुन आदि के पौधे तैयार होंगे।
विज्ञापन
कोकोपिट में होंगे पौधे तैयार
इस केंद्र में मिट्टी के बजाए कोकोपिट में सब्जियों की पौध तैयार होगी। इससे पौध रोग रहित और उच्च गुणवत्तायुक्त रहेगी। पौध तैयार करने के लिए कोकोपिट, वर्मी कुलाइट एवं परलाइट का मिश्रण तैयार किया जाएगा। सब्जियों और फलों के पौधे पॉली बैग में तैयार होंगे।
छह माह में तैयार होने की उम्मीद
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबिल में अभी पॉली हाउस, नेट हाउस बनने का आदि का काम ही शेष है। इसके छह महीने में पूरा होने की उम्मीद है। केंद्र के अन्य निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। ---- बीपी राम, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।