फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Frost increases concern, damage to vegetables and mango crop

पाले ने बढ़ाई चिंता, सब्जियों और आम की फसल को नुकसान

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Frost increases concern, damage to vegetables and mango crop
तीतरो क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पराली पर पड़ा पाला - फोटो : SAHARANPUR
पाले ने बढ़ाई चिंता, सब्जियों और आम की फसल को नुकसान
विज्ञापन

तीतरो/गंगोह/सहारनपुर। कड़ाके की ठंड के बीच पड़ रहे पाले से किसानों की चिंता बढ़ गई है। घना कोहरा और शीत लहर भी जोरों पर है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, पाला पड़ने से सब्जी की फसलें खराब हो रही है। साथ आम के उत्पादन पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।
दरअसल शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 03 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री तक पहुंच गया था। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर हवा में बना हुआ है।शीत लहर का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह जबरदस्त कोहरा रहा और पाला भी पड़ा। शुक्रवार को लोगों की जब नींद खुली तो पाले की बर्फ जैसी चादर पराली, तिरपाल आदि पर जमी नजर आई।
विज्ञापन

तीतरो क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पैदा की जाने वाली आलू की फसल बुरी तरफ प्रभावित हुई है। सब्जी उत्पादक किसान बाल्लु के ब्रजपाल सिंह, नरेश कुमार, महंगी के स्वराज सिंह, गांव मोहम्मदपुर गुर्जर के किसान विनोद कुमार का कहना है कि आलू की फसल की मोल, जहां पाले से झुलस रही है। वहीं, पछेती किस्म के आलू का विकास पाले की वजह से थम गया है। किसानों का कहना है कि महंगे दाम का बीज लगाने के बाद यदि यही हालत रही तो लागत भी वापस नहीं आ पाएगी। आम उत्पादक आसफगढ़ के सतीश कुमार ने बताया कि इससे आम का उत्पादन भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के किसानों अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, जनेश्वर प्रसाद, अख्तर खान, खालिद खान, योगेंद्र सिंह, कुलदीप सैनी, सलीम अहमद आदि ने बताया कि कई दिन से पाला पड़ रहा है। इससे गन्ना, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। पशुओं का चारा भी पाले के की चपेट में है। पाले से बचाव के लिए फसलों में पानी देने से फसल की लागत बढ़ रही है। ------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed