फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   From notes to coins... Saharanpur in the grip of counterfeit currency.

Saharanpur News: नोटों से सिक्काें तक...जाली मुद्रा के घेरे में सहारनपुर

Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
From notes to coins... Saharanpur in the grip of counterfeit currency.
सहारनपुर। जिले में जाली मुद्रा के मामले लगातार अलग-अलग रूप में सामने आ रहे हैं। पहले पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिले, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद पीएनबी की नकुड़ शाखा में ग्राहक को 500 रुपये का जाली नोट दिए जाने का मामला सामने आया और अब 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप मिलने से सवाल और गहरा गया है। तीनों घटनाओं को एक साथ देखा जाए तो सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं सहारनपुर जाली मुद्रा के नेटवर्क के लिए आसान रास्ता तो नहीं बन रहा।
विज्ञापन

दरअसल, इसके पीछे सहारनपुर की भौगोलिक स्थिति भी एक अहम वजह हो सकती है। उत्तर प्रदेश के सबसे पश्चिमी और सीमावर्ती जिलों में शामिल सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा और उत्तराखंड से लगती हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश भी जिले के बेहद नजदीक है। जिले से इन राज्यों तक सड़क संपर्क आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अपराधियों के लिए एक राज्य में वारदात कर दूसरे राज्य में पहुंच जाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।
जाली मुद्रा के मामले में भी जांच एजेंसियों के सामने यह महत्वपूर्ण सवाल हो सकता है कि कहीं जिले का इस्तेमाल दूसरे राज्यों तक नकली नोट या सिक्के पहुंचाने अथवा खपाने के लिए तो नहीं किया जा रहा।

एक दूसरी वजह यह भी हो सकती है कि यहां से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की ओर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। बड़ी संख्या में कारोबारी, यात्री और मालवाहक वाहन सीमावर्ती क्षेत्रों से गुजरते हैं। इस तरह की आवाजाही किसी भी अवैध नेटवर्क के लिए पहचान छिपाने और मुद्रा को दूसरे इलाके तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed