फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Friend murdered, search for him in Dhamola river, search operation continues throughout the day

Saharanpur News: दोस्त की हत्या कर दी, ढमोला नदी में तलाश लो, दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Friend murdered, search for him in Dhamola river, search operation continues throughout the day
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम निवासी अमजद (25) दो दिन से लापता है। उसके गांव के ही दोस्त ने हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंकना कबूल किया है। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस और गोताखोर दिनभर नदी में शव की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक नहीं मिला। वहीं परिजनों ने ढमाेला नदी पर जाल लगा दिया है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम निवासी अमजद उर्फ कारू मजदूरी करता है। भाई अशरफ ने बताया कि तीन नवंबर को गांव के ही फरमान ने अमजद को अपने घर बुलाया था। दोनों साथ में ही मजदूरी करते थे। आरोप है कि फरमान ने अपने घर बुलाकर अमजद की हत्या कर दी। घटना के दिन अमजद की मां और मौसी दवाई लेकर लौट रही थीं। रास्ते में थक जाने पर मां फरमान के घर चली गई, तभी उन्होंने बेटे अमजद की आवाज सुनी। जब उन्होंने फरमान से बेटे के बारे में पूछा तो उसने अंदर नहीं जाने दिया। घर में मीटिंग होना बताया। दोपहर तक अमजद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भाई अशरफ ने बताया कि वह फरमान के घर पहुंचा, वहां कोल्डड्रिंक के ग्लास पड़े थे। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और दो दिन पहले फरमान को हिरासत में लिया। पूछताछ में फरमान ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि उसने अपने साथियों और रिश्तेदारों की मदद से अमजद की हत्या कर शव को ढमोला नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन

-----
-परिजनों ने नामजद तहरीर दी
भाई अशरफ ने देहात कोतवाली में फरमान, उसकी पत्नी रुखसार, सलीम, शमीम सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। भाई का आरोप है कि आरोपियों ने घर बुलाकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस शव की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही मारने के कारणों का पता लगा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- वर्जन
हिरासत में लिए युवक ने अमजद की हत्या करना कबूल किया है। पूछताछ में बताया कि शव को ढमोला नदी में फेंक दिया, उसकी निशानदेही पर ढमोला नदी में शव की तलाश की जा रही है। अभी शव बरामद नहीं हो सका है।

-मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed