फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Friend conspired with a relative to murder Vipin; both arrested.

Saharanpur News: दोस्त ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी विपिन की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Friend conspired with a relative to murder Vipin; both arrested.
सहारनपुर। कुतुबपुर गांव के विपिन हत्याकांड को प्रेम-प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सरसावा थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, भाई की साली से बात करने पर दोस्त ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर विपिन की हत्या की थी। हत्यारोपियों के कब्जे से विपिन की मार्कशीट, आधार कार्ड और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


17 जुलाई को कुतुबपुर गांव निवासी विपिन का शव खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में परिजनों की तरफ से ढिक्का गांव निवासी निक्की, कुतुबपुर गांव निवासी राहुल, मन्नू और विशाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा मामले की जांच कर रहे थे। जांच के बाद आरोपी मोबिन और रहमान को टाबर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। नामजद चारों आरोपियों की भूमिका की जांच चल रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मुख्य आरोपी मोबिन और विपिन अच्छे दोस्त थे। आरोपी मोबिन उसे अपनी रिश्तेदारी में भी लेकर जाता था। शामली जिले के जंदहेड़ी गांव में आरोपी मोबिन की रिश्तेदारी है। वहां पर भी विपिन गया था। पुलिस के अनुसार, विपिन की मोबिन के भाई की साली से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बात करने लगे। आरोपी मोबिन ने विपिन को उससे दूर रहने के लिए कहा। क्योंकि मोबिन उससे शादी करना चाहता था। विपिन को कई बार मना किया कि उससे बात न करे, लेकिन वह चोरी-छिपे बात करता था। इसीलिए आरोपी ने विपिन की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
विपिन की हत्या के लिए आरोपी मोबिन ने अपने रिश्तेदार शामली के जंदहेड़ी निवासी रहमान को भी अपने साथ ले लिया। योजना के तहत 17 जून को मोबिन और रहमान कुतुबपुर गांव के रास्ते पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने नशा करने के बहाने से विपिन को बुला लिया। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर थोड़ी दूर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। नशे के दौरान आरोपी ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में लड़की से बात करना छोड़ दे। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौज हो गई। तब आरोपी मोबिन ने गमछे से विपिन का गला दबा दिया। जब वह छटपटाने लगा, तभी रहमान ने उसके पैर पकड़ लिए। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहां से भागते समय आरोपियों ने विपिन को मोबाइल और अन्य सामान भी लिया, जिसे रास्ते में फेंक दिया।

प्रेम-प्रसंग में पहले भी जा चुकी जान
रामपुर मनिहारान में प्रेम विवाह से नाराज साले ने अपनी बहन के पति शिव कुमार की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।
8 जुलाई को फतेहपुर गांव में पति सनी सैनी ने अपनी पत्नी मीनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
21 जून को शादीशुदा महिला काजल और उसके प्रेमी अंकुश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
दो जुलाई को दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन केरल निवासी सैम कमनिश और एक शिक्षिका का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed