{"_id":"62acc385b6798633495d49e5","slug":"friday-prayers-concluded-peacefully-high-alert-saharanpur-news-mrt5932743175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज, रहा हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज, रहा हाई अलर्ट
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। महानगर में जामा मस्जिद और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पीएसी, पुलिस और आरएएफ तैनात रही। जिलाधिकारी और एसएसपी ने पैदल मार्च निकाला और हर गतिविधि पर नजर रखी। जिला 14 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित रहा।
शुक्रवार की सुबह से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। महानगर में चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के आसपास आरएएफ, पीएसी और पुलिस को तैनात कर दिया था। दोपहर के समय जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासन ने दो ड्रोन कैमरे उड़ाए, जिनके माध्यम से जामा मस्जिद के आसपास और संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी और एसएसपी ने फोर्स के साथ पैदल मार्च भी निकाला। नमाज पढ़ने के बाद सभी लोग अपने घरों और कामों पर लौट गए। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरी भीड़ ने चौक फव्वारा से जुलूस के रूप में घंटाघर पर पहुंचकर भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपद्रव किया था। उपद्रवियों ने पथराव करने के साथ दुकानों में भी तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी रही निगरानी
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखी। इसके लिए एसएसपी ने साइबर सेल को लगाया था। धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की खास नजर रखी।
बाजार रोजाना भी भांति खुले, मगर आवाजाही रही कम
पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद इस बार शुक्रवार को बाजार रोजाना भी भांति खुले, लेकिन जुमे की नमाज को देखते हुए बाजारों में आवाजाही कम रही। झगड़ा होने के डर से लोग घरों से नहीं निकले। हालांकि, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में पैदल मार्च निकाल कर लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाया है।
जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहे तैनात
जुमे की नमाज को लेकर जिले को 14 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। इसके साथ ही तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस-फोर्स के साथ नजर रखी।
जिले भर में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नागरिकों ने भी प्रशासन का सहयोग किया है।--- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गई। इसके साथ ही आरएएफ, पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रही। शुक्रवार को शांतिपूर्ण रूप से जुमे की नमाज संपन्न हो गई।-----आकाश तोमर, एसएसपी

जुमे की नमाज के चलते जामा मस्जिद अदा कर बाहर आते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के चलते जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के चलते जामा मस्जिद पर तैनात सुरक्षा बल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान बाजारो में गश्त करते डीएम एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान शहीदगंज पर दुकानो पर तैनात महिला पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जुमे की नमाज के दौरान बाजारो में गश्त करती आरएएफ- फोटो : SAHARANPUR