{"_id":"5e160f8b8ebc3e88062da605","slug":"freezing-rain-caused-mercury-to-fall-throughout-the-day-saharanpur-news-mrt4627807115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी, तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी, तापमान गिरा
विज्ञापन
सहारनपुर में हो रही बरसात में भीग रहे लोग।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे दिन झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, पारा गिरा
सहारनपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन बरसात जारी रही। मंगलवार रात से ही तेज बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 13.5 से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट रही। यह 10 से घटकर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लगातार बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार दिन में शहर में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही, लेकिन रात 11 बजे के बाद यह तेज हो गई। बुधवार सुबह आठ बजे तक भी ऐसी ही स्थिति रही। यूपी टीईटी एग्जाम देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी बरसात के कारण परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर चल रही सीवर खोदाई और अन्य निर्माण कार्य पहले से ही बाधित चल रहे हैं। इनका काम अभी और लटकने की संभावना है।
वहीं बुधवार सुबह हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रही। दोपहर को हवा की गति कुछ कम हुई, लेकिन रात को 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा ने ठिठुरा दिया। मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अभी बारिश के साथ ही ठंड और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार शाम तक करीब 30 एमएम बारिश हो चुकी है। यदि बरसात जारी रही तो यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
इस माह यह रहा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
सात जनवरी 12 07
छह जनवरी 13.5 10
पांच जनवरी 15 05
चार जनवरी 17 07
तीन जनवरी 21.5 07
दो जनवरी 21 07
एक जनवरी 17 05

सहारनपुर में हो रही बरसात में घंटाघर होकर गुजरते लोग- फोटो : SAHARANPUR